प्रदेश के महाविद्यालयों में 25 मई से होंगे प्रवेश प्रारंभ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश के महाविद्यालयों में 25 मई से होंगे प्रवेश प्रारंभ | New India Times

प्रदेश के महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए 25 मई से प्रवेश प्रारंभ होंगे। प्रवेश प्रक्रिया में एक मुख्य चरण और तीन सीएलसी राउंड होंगे। प्रवेश प्रक्रिया epravesh.mponline.gov.in के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन होगा। विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज के सत्यापन के लिए महाविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। इस वर्ष स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए भी ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। अधिभार का लाभ लेने वाले आवेदकों का भी हेल्‍प सेन्‍टर द्वारा ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि ई-प्रवेश के लिये मार्गदर्शिका जारी की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने एवं सुचारू संचालन के लिए 1200 प्राध्यापकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को प्रशासन अकादमी से ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित प्राध्यापक मास्टर ट्रेनर के रूप में कॉलेज के अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही अशासकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापकों तथा एमपी ऑनलाइन के किओस्क संचालकों के साथ प्रवेश को लेकर महाविद्यालय स्तर पर चर्चा कर उन्हें प्रवेश सम्बन्धी जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article