मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

भूमिकिसान जनता पार्टी ने सामाजिक कार्यों में सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण को देखते हुए सैयद अय्यूब सैयद यूसुफ को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का यवतमाल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत भीमरावजी मेश्राम ने 23 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर सैयद अय्यूब को यह जिम्मेदारी सौंपी। सैयद अय्यूब भोसा रोड, इंदिरा नगर, यवतमाल के निवासी हैं।

नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वे जिले में पार्टी के उद्देश्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों के अनुरूप अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
पार्टी ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया है। सैयद अय्यूब की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

