अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त | New India Times

कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। कार्रवाई जुन्नारदेव के नवेगांव क्षेत्र में खूमखाल से जंबाकिराड़ी मार्ग पर की गई।
नायब तहसीलदार लोकचंद पटेल और थाना प्रभारी राजन उईके के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 48 एए 9904 को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में वाहन सुभाष धुर्वे का बताया जा रहा है।
जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाने में खड़ा कराया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.