लेखपाल की हनक के आगे पीड़ित से लेकर अधिकारी बेबस, भू-माफियाओं के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा दिलवाने का लगा गंभीर आरोप | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

लेखपाल की हनक के आगे पीड़ित से लेकर अधिकारी बेबस, भू-माफियाओं के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा दिलवाने का लगा गंभीर आरोप | New India Times

एक तरफ सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भू माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भुमाफियाओं पर बुलडोजर चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इनके ही अधिकारी सरकारी जमीन पर भू माफियाओं को कब्जा दिलवा रहे हैं।
पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि भूमि गाटा सं0 279, 280 सैदापुर का मामला जहां हल्का लेखपाल अजय वर्मा की कारस्तानी जगजाहिर हो चुकी है। उसके बावजूद भी अपने अधिकारियों को गुमराह कर शासन को गलत रिपोर्ट प्रेषित कर चुके हैं। 7 अप्रैल 2023 को सुबह 8:00 बजे विपक्षीगण अजीत, संदीप पुत्रगण निर्मल, धर्मराज पुत्र गिरधारीलाल गाली-गलौज देते हुए बंजर फोन पर अतिक्रमण करने लग, पीड़ित अशोक के मना करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाले। इसका विरोध करना अशोक को घातक साबित हुआ। इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे अशोक को अकबरपुर तहसील के लेखपाल से लेकर कानूनगो ने जेल में डालने की धमकी भी दे डाली है। विपक्षियों द्वारा मारपीट की वीडियो साक्ष्य मौजूद है।
उसके बावजूद पीड़ित को न्याय मिलना संभव होता नहीं दिखाई दे रहा है। सरकारी जमीन का संरक्षण करना संबंधित अधिकारियों का काम है उसके बावजूद संबंधित अधिकारियों से एक तसल्ली दी जा रही है की कार्रवाई होगी। पीड़ित ने बताया कि हल्का लेखपाल अजय वर्मा द्वारा शासन को बार-बार गलत रिपोर्ट भेजी जा रही है की बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। लेखपाल ने पीड़ित अशोक कुमार की खतौनी में बनी दीवाल को गिरवा कर शासन को बंजर भूमि का हवाला देते हुए झूठी रिपोर्ट भेज कर शाबाशी ले ली और जिस गाटा संख्या से अतिक्रमण हटाना था वहां से ना हटाकर पीड़ित के खतौनी की ही भूमि में बने दीवाल को गिरवा कर शासन को गलत रिपोर्ट भेज दी गई की बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया गया। पीड़ित ने कहा कि इस भूमि की पैमाइश कहां हुई है उसके बाद मौके पर पहुंचे हुए लेखपालों के साथ पहुंचे हुए संबंधित अधिकारियों की बोलती बंद हो गई। मीडिया संवाददाता से बातचीत में तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने बताया कि न्याय हित में कार्रवाई होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article