रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 सॉईं मंदिर के पास एवं वार्ड नंबर 16 दुर्गा मंदिर स्टेज में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शिविर आयोजन किया गया यह शिविर 10 मई से 31 मई तक सभी वार्डों में लगाया जाएगा , जिसमें 67 समस्याओं का समाधान किया जाएगा, नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 7 में लगभग चालीस आवेदन आए हैं जिसमें नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट का पोल खेड़ापति मंदिर सड़क पर लगाने, पेंशन, आवास, लोन, राशन कार्ड, पात्रता पर्ची, कर्मकार कार्ड, संबल कार्ड, आदि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन दिए गए हैं, पार्षद सोहन अपने वार्ड वासियों की समस्या के समाधान हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। नपा कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरा अमले को सीएमओ गजेंद्र पांडेय के दिशा निर्देश पर काम कर रहे हैं, सीएमओ ने दमुआ के सभी वार्ड वासियों से अपील की गई है अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर के माध्यम से निराकरण करा सकते हैं। इस शिविर में जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
