झारखंड के दो तस्करों को गिरफ़्तार कर 4 करोड़ 50 लाख रुपए की अफीम किया गया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

झारखंड के दो तस्करों को गिरफ़्तार कर 4 करोड़ 50 लाख रुपए की अफीम किया गया बरामद | New India Times

एसओजी शाहजहांपुर, थाना चौक कोतवाली पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर 4.5 किलो अफीम बरामद किया है।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, प्र0 नि0 पवन शर्मा चौक कोतवाली, उ0 नि0 कुलदीप कुमार, सुशील कुमार शर्मा, खालिद हुसैन, मनोज कुमार मिश्रा, राम सजीवन, उदयवीर सिंह, शिवम कुमार,दिलीप कुमार, प्रभात चौधरी आदि पुलिस टीम ने कमलेश यादव थाना लावा लौंग जनपद चतरा, झारखंड, जितेंद्र यादव थाना लावा लौंग जनपद चतरा झारखंड दोनों व्यक्तियों को बरेली मोड़ पर गिरफ़्तार कर उनके पास से 4.5 किलो अफीम बरामद किया है।

एस, आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी थाना चौक कोतवाली पुलिस ने झारखंड के रहने वाले दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 4,5 किलो अफीम बरामद की गई है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4:30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों अभियुक्तों पर चौक कोतवाली में अभियोजन दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.