देवरी थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे 44 बीना तिराहा बना हादसों का तिराहा, फिर गई दो लोगों की जान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे 44 बीना तिराहा बना हादसों का तिराहा, फिर गई दो लोगों की जान | New India Times

देवरी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 रोड बीना तिराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें 2 लोगों की मौत होने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल दोपहर के करीब देवरी के बीना तिराहा बाईपास नेशनल हाइवे रोड पर मारुति कार क्रमांक MP 04 ED 2361 और मोटर बाइक की रोड क्रॉस करते वक्त जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें कार अनियंत्रित होकर हाइवे सड़क पर करीब 4 पलटी खाकर पलट गई वही कार की टक्कर से बाइक सवार करीब 30 मीटर दूर जा गिरा जिसमें हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसकी पुलिस द्वारा शिनाख्त की जा रही है तो वहीं मारुति कार चालक के द्वारा सीट बेल्ट ना बांधने के कारण वह गाड़ी से निकलकर फिक गया और गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची देवरी पुलिस के द्वारा सभी को 108 एंबुलेंस से देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं मारुति कार में एक ही परिवार के करीब 6 लोग सवार थे, जो सभी निवासी सागर जिले के राहतगढ़ के रहने वाले हैं और राहतगढ़ से नरसिंगपुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए घटना में मारुति कार सवार श्रीमती सुनीता पिता राजकुमार ताम्रकार उम्र 60 वर्ष को सर में चोट होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीँ उनकी पोती परिधि पिता शंकर तर्मकार उम्र 9 वर्ष को भी मामूली चोटें होना बताया गया। बाकी कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.