पांचवी और आठवीं का रिज़ल्ट जानने के लिए बच्चे और परिजन दिन भर भीषण गर्मी में होते रहे परेशान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पांचवी और आठवीं का रिज़ल्ट जानने के लिए बच्चे और परिजन दिन भर भीषण गर्मी में होते रहे परेशान | New India Times

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से बोर्ड पैटर्न पर कराई गईं 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के नतीजे आ गए हैं लेकिन रिज़ल्ट घोषित होने के कुछ ही घंटों में सर्वर डाउन हो गया जिसके चलते परिजन एवं बच्चे अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए भीषण गर्मी में दिन भर परेशान होते नज़र आए।
दरअसल, राज्य शिक्षा केन्द्र के जिस सर्वर आरएसकेएमपी डॉट इन (RSKMP.in) पर परिणाम घोषित हुआ है, वह साइट खुलते ही बंद हो गया और बच्चे अपना परिणाम भी नहीं जान सके। बच्चे शहर के कम्प्यूटर सेंटर्स और कियोस्क (Kiosks) के चक्कर दिन भर लगाते रहे लेकिन उनको परिणाम नहीं पता चल सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.