16 मई को किया जाएगा सीएसआर, इसके बाद रेलवे इस ट्रैक पर चला सकता है ट्रेन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

16 मई को किया जाएगा सीएसआर, इसके बाद रेलवे इस ट्रैक पर चला सकता है ट्रेन | New India Times

जोबट और खंडाला के बीच पिछले दिनों सफलतापूर्वक स्पीड टेस्ट हो गया। रेलवे ने यहां करीब 120 किमी की स्पीड से ट्रेन दौड़ाई थी। अब इस ट्रैक पर रेलवे के अधिकारी पहुंचकर सीएसआर करेंगे। यानी की टैक की सेफ्टी देखेंगे कि यह यात्रियों के लिए कितना सेफ है। इसके बाद एक प्रमाण पत्र जारी होगा जिसमें इस ट्रैक पर ट्रेन चलाने जाने की हरी झंडी दी जाएगी। चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी आर.के. शर्मा (मुंबई) द्वारा खंडाला से जोबट रेलवे ट्रैक का लास्ट इंस्पेक्शन 16 मई को करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। इस इंस्पेक्शन के बाद जोबट रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हो सकता है। साथ ही जल्द ही पैसेंजर ट्रेन भी शुरू हो सकती है। आलीराजपुर और जोबट के बीच 24 किमी के बीच खंडाला रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है। रेलवे ने खंडाला और जोबट रेलवे स्टेशन के बीच करीब 14 किमी नई ब्राडगेज लाइन पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर ट्रैक की क्षमता भी परख ली है।
अब सिर्फ दोनों स्टेशनों के लोकार्पण का इंतजार है। रेलवे का टारगेट 2026 तक धार तक काम पूरा करने का है। हालांकि सब कुछ ठीक रहा तो काम इसके पहले भी पूरा हो सकता है।

सीएसआर के बाद जारी करेंगे सर्टिफिकेट

रेलवे ट्रैक की सुरक्षा जांच करने के लिए सीएसआर किया जाता है।
किसी भी नए ट्रैक पर यह प्रक्रिया की जाती है। रेलवे के अधिकारी देखेंगे कि ट्रैक पेसेंजर ट्रेन चलने है या नहीं। अधिकारी जिस ट्रेन से आएंगे उसमें एक विशेष
कोच रहेगा जिसमें सभी इक्यूपमेंट रहेंगे।
जिससे यात्रियों से जुड़ी सेफ्टी के बारे में जांच की जाएगी।
अधिकारी संतुष्ट होंगे इसके बाद सर्टिफिकेट जारी करेंगे। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन चलाने की हरी झंडी देगा।

आलीराजपुर तक एक नई ट्रेन चलेगी

आलीराजपुर तक एक नई ट्रेन चलाई जाएगी।
इसके लिए पश्चिम रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतापनगर (वडोदरा) से यह ट्रेन सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर निकलेगी। यहां से डभोई, वाधवाना, अमलपुर, सनखेड़ा, बहादुरपुर, छुछापुरा, जोजवा, बोडली, जाबुगाम, सुकल, पावी, तेजगढ़, पुनियावाट और छोटा उदयपुर होते हुए दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट पर आलीराजपुर पहुंचेगी।
वहीं आलीराजपुर से यही ट्रेन दोपहर में 2 बजकर 45 मिनट पर फिर से प्रताप नगर के लिए रवाना हो जाएगी, जो शाम को 5 बजकर 55 मिनट पर प्रताप नगर स्टेशन पहुंचेगी। हालांकि इसकी शुरुआत कब होगी यह अभी तय नहीं है।

अलीराजपुर तक पूरा हुआ इलेक्ट्रिफिकेशन

आलीराजपुर तक रेलवे द्वारा इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर दिया है।
वर्तमान में डीजल इंजन से ट्रेन चलाई जा रही है।
उम्मीद है कि जल्द ही आलीराजपुर तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलेगी। इलेक्ट्रिफिकेशन का काम जोबट तक होगा, जैसे-जैसे ट्रैक आगे विछता जाएगा इलेक्ट्रिक लाइन भी डाली जाएगी।

आलीराजपुर से जोबट तक 24 किमी में हो चुका है काम

आलीराजपुर रेलवे स्टेशन से जोबट रेलवे स्टेशन तक 24 किमी में पटरियां बिछाई गई है। जोबट रेलवे स्टेशन का काम पूरा हो चुका है, रंग रोगन भी हो चुकी है, कुछ काम बाकी है वह भी जल्द खत्म होने की बात कही जा रही है। जबकि खंडाला का रेलवे स्टेशन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.