'हेलमेट लगाओ जीवन बचाओं' अभियान के तहत पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान सैकड़ों दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ की जुर्माने की कार्यवाही | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

'हेलमेट लगाओ जीवन बचाओं' अभियान के तहत पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान सैकड़ों दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ की जुर्माने की कार्यवाही | New India Times

हेलमेट लगाओ जीवन बचाओं के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पूरे जिलें में चलाया गया बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान जिले भर में एक ही दिन में बिना हेलमेट रिकार्ड 1756 दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई कर 8,34,600 रुपये की राशि का जुर्माना किया।

प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों व सवारी की होने वाली मृत्यु में कमी लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात वीके सिंह के निर्देशानुसार आज बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चलाये गये एक दिवसीय प्रदेश व्यापी सघन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में जिले भर में भी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध रिकार्ड कार्रवाई की गई है| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज जिले के सभी वृत्ताधिकारियो के सुपरवीजन में सभी थानों एवं यातायात पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर सघन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट 1756 दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 8,34,600 रुपये का जुर्माना राशि वसूली गई है| पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं| संभावित दुर्घटना संभाव्य स्थलों को चिह्नित कर विभिन्न एजेंसियों के साथ दुपहिया वाहन चालकों एवं सवारी की समन्वय स्थापित कर उनमें तकनीकी सुधार भी निरन्तर करवाये जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में विशेष रूप से मई माह में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के लिए आज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यह सघन अभियान संचालित किया गया और बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही जागरूकता के भी प्रयास किये गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article