शहीद नगर की सड़कों पर गड्ढे और झूलते तार बने मुसीबत,दुर्गा उत्सव से पहले रहवासियों ने व्यवस्थाएं सुधारने की उठाई मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शहीद नगर की सड़कों पर गड्ढे और झूलते तार बने मुसीबत,दुर्गा उत्सव से पहले रहवासियों ने व्यवस्थाएं सुधारने की उठाई मांग | New India Times

राजधानी भोपाल के शहीद नगर क्षेत्र वार्ड क्रमांक 8 में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर रहवासियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। रहवासियों ने मांग की है कि दुर्गा उत्सव से पूर्व क्षेत्र की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों का डामरीकरण कराया जाए तथा जहां आवश्यक हो वहां तत्काल पेचवर्क और गड्ढों का भराव कराया जाए।

रहवासियों का कहना है कि चुनाव के दौरान सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर बड़े-बड़े आश्वासन दिए गए थे, लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। शहीद नगर में कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहीद नगर की सड़कों पर गड्ढे और झूलते तार बने मुसीबत,दुर्गा उत्सव से पहले रहवासियों ने व्यवस्थाएं सुधारने की उठाई मांग | New India Times


त्योहारी मौसम को देखते हुए नागरिकों का कहना है कि सड़कों की खराब स्थिति और अधूरे विकास कार्यों के कारण लोगों को परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। दुर्गा उत्सव के दौरान क्षेत्र में आवाजाही बढ़ने के कारण समय रहते सड़क और सार्वजनिक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है।

रहवासियों ने क्षेत्र में बिजली के झूलते और अव्यवस्थित तारों की समस्या का भी तत्काल निराकरण करने की मांग की है। उनका कहना है कि त्योहारों से पहले संबंधित विभाग क्षेत्र का निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित करे, ताकि किसी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। कई स्थानों पर सफाई की समस्या बनी रहती है। वहीं स्ट्रीट लाइट खराब होने तथा सड़क संबंधी शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं होने से रहवासियों में नाराज़गी है।

शहीद नगर की सड़कों पर गड्ढे और झूलते तार बने मुसीबत,दुर्गा उत्सव से पहले रहवासियों ने व्यवस्थाएं सुधारने की उठाई मांग | New India Times

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वार्ड के पार्षद सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों से कई बार समस्याओं को लेकर शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। रहवासियों का आरोप है कि चुनाव के बाद कई क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियमित निरीक्षण और जनता से सीधे संवाद के प्रयास भी दिखाई नहीं देते।

अब रहवासियों की ओर से नगर निगम महापौर और सांसद को आवेदन देकर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी।

रहवासियों ने मांग की है कि दुर्गा उत्सव से पूर्व शहीद नगर की सड़कों का आवश्यकतानुसार डामरीकरण कराया जाए, क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क और गड्ढों का भराव किया जाए, बिजली के झूलते तारों को व्यवस्थित किया जाए, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त की जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

रहवासियों का कहना है कि त्योहारों के मौके पर क्षेत्रवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि समय रहते क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.