खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल किसान अस्पताल में भर्ती | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;​

अपने खेत में काम कर रहे एक 65 वर्षीय किसान पर भालू ने हमला कर दिया जिसमें किसान बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जख्मी किसान को बुलढाणा के जिला सरकारी अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया है। यह घटना आज 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे के करीब घटी।​
खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल किसान अस्पताल में भर्ती | New India Timesपिछले साल बुलढाणा ज़िले के “ज्ञानगंगा अभयारण्य” से सटे डोंगरशेवली, डोंगरखंडाला, करवंड, वरवंड देहातों के कई लोगों पर भालुओं ने हमला किया था जिसमें 5 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हुए थे। इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने भालुओं के हमले रोकने के लिए कई उपाय किए थे। उस दरमियान भालुओं के हमलों का सिलसिला थम भी गया था जिसके कारण जंगल के पासवाले खेतों में किसान बेख़ौफ़ होकर काम के लिए जाने लगे थे, लेकिन आज ग्राम डोंगरखंडाला निवासी प्रभु धारू जाधव अपने खेत में काम कर रहे थे, यह इलाका जंगल से सटा हुआ है कि तभी अचानक एक भालू ने किसान पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद जख्मी किसान को बुलढाणा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। ​

खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल किसान अस्पताल में भर्ती | New India Timesज़ख़्मी किसान से मुलाकात के लिए डीएफओ बी.टी. भगत एसीएफ एस.एस. गिरि, वनपाल राठोड, जाधव पहुंचे और जख्मी को तत्काल उपचार के लिए वन विभाग की तरफ से नगद ₹5 हजार की राशि दी गई। आज हुए भालू के हमले के बाद ज्ञानगंगा अभयारण्य से सटे खेतों में काम के लिए जाने वाले किसानों के मन में फिर से भालुओं की दहशत दिखाई दे रही है जबकि वन विभाग ने नागरिकों व किसानों से सतर्क रहने की अपील करते हुए इस इलाके में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.