फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच जिला के विकास खंड शिवपुर तहसील नानपारा में सरयू नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। कुछ गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गांव बल्दूपुरवा में लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया है। लोगों को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गये हैं।
सैकड़ों बीघे जमीन की फसलें बर्बाद हो गई हैं। संक्रामक बीमारियों के भय से गांव वासी परेशान हैं। मवेशियों के लिए चारा का भी बंदोबस्त नहीं हो पा रहा है। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई राहत सामग्री नहीं मिली है। नदी का जल स्तर लगातार बढ रहा है।
