विद्युत हड़ताल का जनपद में कोई प्रभाव नहीं है, शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई: अपर जिलाधिकारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विद्युत हड़ताल का जनपद में कोई प्रभाव नहीं है, शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई: अपर जिलाधिकारी | New India Times

त्रिभुवन अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त, राजस्व कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश 72 घंटे की संकेतिक हड़ताल किए जाने के संबंध में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी के कुल 43 उप केंद्रों पर विद्युत कर्मी तथा 751 संविदा कर्मी सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, एहतियात के तौर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु जनपद में 43 उप केंद्रों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है तथा नगर मजिस्ट्रेट व सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सतर्कता दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए आई, टी,आई जी,टी,आई के ऑपरेटेड विद्यार्थियों के अतिरिक्त विद्युत वितरण नियमों के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में कार्यदाई संस्थानों के मानव संसाधन का जनपद बार उपलब्ध कराए गए व्यक्तियों की सेवा ली जा सकेगी। अपर जिला अधिकारी त्रिभुवन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध नियमानुसार एस्मा लागू कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.