नगर निगम व यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण दुकानदारों ने फुटपाथ पर जमाया कब्ज़ा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नगर निगम व यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण दुकानदारों ने फुटपाथ पर जमाया कब्ज़ा | New India Times

राजधानी भोपाल के नादरा बस स्टैंड से लेकर रेल्व स्टेशन तक दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है जिससे राहगीरों को पैदल चलने में भी काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम व यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण दुकानदारों ने फुटपाथ पर जमाया कब्ज़ा | New India Times

इन दुकानों के बाहर वाहनें भी खड़ी की जा रही हैं जिससे सड़क पर जाम और पैदल राहगीरों का चलना दूभर हो रहा है। बस स्टैंड से लेकर रेल्वे स्टेशन तक फुटपाथ पूरी तरह से इन दुकानदारों के कब्जे में है, जिसे न तो नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है और न ही यातायात पुलिस इन दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई व सामान जब्ती की कार्रवाई कर रही है।

नगर निगम व यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण दुकानदारों ने फुटपाथ पर जमाया कब्ज़ा | New India Times

ज़िम्मेदार अफसरों के अनदेखी के कारण दुकानदार सड़क पर ही सामानों को रख कर व्यवसाय करते हैं जिससे सड़कें जाम हो जाती हैं और ट्रैफिक के हालात पैदा हो जाते हैं। इस के इलावा दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई रहती है।जिम्मेदार अफसर अतिक्रमण हटाए जाने के नाम पर खानापूर्ती करते हैं। जिसकी वजह से तेजी से अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। क्योंकि अतिक्रमणकारियों के मन से कार्रवाई का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। जिसकी वजह से राहगीरों को हर दिन ट्रैफिक व जाम का सामना करना पड़ता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.