धौलपुर जिला मुख्यालय पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं प्रयत्न संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरम होटल में बाल संरक्षण एवं भारत में मीडिया की भूमिका<br>विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला मुख्यालय पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं प्रयत्न संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरम होटल में बाल संरक्षण एवं भारत में मीडिया की भूमिका<br>विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

धौलपुर में जिला मुख्यालय पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं प्रयत्न संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरम होटल में
बाल संरक्षण एवं भारत में मीडिया की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस मौके पर प्रयत्न संस्था के विधि अधिकारी राकेश तिवारी ने बच्चों के संदर्भ में मीडिया द्वारा की जाने वाली रिपोर्टिंग के समय किन दिशा निर्देशों का पालन किया जाये पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।
तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों का मोबाइल के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है।
बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं? इसकी जानकारी माँ -बाप को होनी चाहिये।
इस मौके पर सहायक सूचना जनसंपर्क अधिकारी राहुल मित्तल नेसंबोधित करते हुए कहा कि किशोर बच्चों को मोबाइल का उपयोग करने से रोकने की बजाय मोबाइल का उपयोग माँ-बाप की निगरानी में किया जाना चाहिये।
इस मौके पर समाजसेवी विजय त्यागी ने कहा कि बाल संरक्षण के विषय में प्रयत्न संस्था जैसी स्वयं सेवी संस्थाएं बाल संरक्षण के लिए अच्छा कार्य कर रही हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डी.डी. न्यूज़ के संवाददाता धर्मेन्द्र बिधौलिया ने कहा कि आजकल हर पत्रकार चाहता है कि उसकी खबर जल्दी से जल्दी प्रसारित हो लेकिन ऐसा करने की जल्दी में हमें यह भी पता होना चाहिए की नाबालिग की पहचान उज़ागर करना कानूनन जुर्म है। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण के कानून एवं पॉक्सो एक्ट का ध्यान रखकर खबरों को प्रसारित एवं प्रकाशित करना चाहिए।
इस मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी इस विषय से संबंधित सवाल जवाब किए।
इस मौके पर सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रोहित मित्तल, डी.डी. न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता धर्मेन्द्र बिधौलिया, फर्स्ट इंडिया के विनोद तिवारी, भास्कर के नीरज चौधरी, हिंदुस्तान एक्सप्रेस के मुन्ना खां, राजस्थान पत्रिका के नरेश लवानियां, राजेश रस्तोगी, सच बेधड़क के राहुल शर्मा, यूसुफ़ खान, ओमप्रकाश वर्मा आदि मीडियाकर्मी, प्रयत्न संस्था की सहायक परियोजना अधिकारी रीना त्यागी, फजरू खान, सरनाम सिँह, भीकम सिँह, मनोज़ आदिवासी सहित प्रयत्न संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.