पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर की दहिसर टोल नाका हटाने और घोडबंदर से ठाणे 6 लाइन की नई सड़क बनाने की मांग | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/ मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर की दहिसर टोल नाका हटाने और घोडबंदर से ठाणे 6 लाइन की नई सड़क बनाने की मांग | New India Times

पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर जहां ट्राफिक से निजात पाने के लिए दहिसर टोल नाका हटाने की मांग की वहीं घोडबंदर से ठाणे जाने वाले रोड़ को 6 लाइन की नई सडक बनाने की मांग रखी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व मीरा भाईंदर महानगरपालिका के पूर्व विरोधी पक्ष नेता वरिष्ठ नगरसेवक डॉ आसिफ शेख ने केंद्रीय सडक निर्माण व नेशनल हाइवे विभाग के मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से नागपुर में मुलाकत करके उन्हें मीरा भाईंदर शहर की जनता को ट्राफिक जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए दहिसर टोलनाका बंद करने व घोडबंदर से ठाणे की सडक 6 लाइन बनाने की मांग की है। डॉ आसिफ शेख ने बताया कि राष्ट्रीय महामार्ग नंबर 8 पर बनाये जा रहे सुरत दहिसर सेक्शन के 6 लाइन फ्लाय ओवर ब्रीज का काम धीमी गती से चल रहा है जिससे हर दिन 24 घंटों ट्रैफिक जाम रहती है। मीरा भाईंदर से ठाणे व दहिसर मुंबई जाने के लिए व वापसी के लिए तीन घंटों का समय लगता है जिससे आम नागरिक, पुलिस प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। इससे समय पैसा व मेहनत बर्बाद हो रही है। लोगों का आधा दिन तो ट्रैफिक जाम में चला जाता है। किसी काम से समय पर पहुंचना मुश्किल होता है। इसलिए धीमी गति से चल रहे फ्लाय ओवर ब्रिज का काम तेज गति से कराने व ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान जनता को राहत देने की मांग की है। डॉ आसिफ शेख ने कहा कि मीरा भाईंदर के काशीमीरा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे महानगरपालिका द्वारा बनाये गये ब्युटीफिकेशन व जॅागर्स पार्क को शुरू करने की नॅशनल हाइवे विभाग की परमिशन अब तक नहीं मिली है वो परमिशन फौरन दी जाये ताकि जनता को जॅागर्स पार्क लाभ मिल सके। डॉ आसिफ शेख ने कहा कि दहिसर टोल नाका से परेशान जनता को पूरी तरह मुक्ति (टोलमुक्त) दी जाये और टोल ठेकेदार का बकाया पैसा राज्य व केंद्र की सरकार दे ताकि दहिसर चेकनाका पर टोलनाका की वजह से हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या भी खत्म हो जायेगी और लोग समय पर अपने काम के लिए मुंबई पहुंच जायेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आसिफ शेख ने कहा कि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के गायमुख से वर्सोवा फाऊंटन हॅाटेल मीरा भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र तक 6 लाइन की नई सडक बनाने के लिए तात्काल सभी संबंधित विभागों की मीटिंग बुलाकर पिछले कई वर्षों ट्रैफिक से परेशान मीरा भाईंदर की जनता को राहत दी जाये। डॉ आसिफ शेख के दिये प्रस्ताव व सुझाव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान श्री नरेंद्र पाटिल व श्री जयंत पाटिल मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.