इनरव्हील क्लब ने जेल में बांटे गर्म वस्त्र, फल, बिस्किट आदि | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

इनरव्हील क्लब ने जेल में बांटे गर्म वस्त्र, फल, बिस्किट आदि | New India Times

महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे मासूम बेगुनाह बच्चों को इनरव्हील क्लब शाहजहांपुर के सौजन्य से गर्म शाल, स्वेटर व बच्चों को गर्म शर्ट, गर्म पजामा व स्वेटर, खिलोने, फल तथा खाद्य पदार्थ- चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट भेंट किए गए। इस दौरान इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी गणों में अध्यक्ष निधि मिश्रा, सचिव सुनीता गर्ग, आईएसओ ज्योति गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, मिथिला अञ्चल, आशा पाल, विभा अग्रवाल, राजेन्द्र कौर, शशि गुप्ता, रेनु अरोरा, अल्का अरोरा, गीता गुप्ता व पूनम टण्डन उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा संगीत व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। महिला बंदियों के साथ रह रहे सभी मासूम बच्चों द्वारा मां-बच्चे के प्यार पर आधारित मार्मिक गीत पर नृत्य कर सभी को रुला दिया। सभी महिला व बच्चे गर्म कपड़े व पसंदीदा खाद्य पदार्थ पाकर खुश हुए। कडाके की ठण्ड में महिलाओं व बच्चे परेशान नहीं होंगे। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल द्वारा इनरव्हील क्लब की सभी पदाधिकारियों को इस नेक काम के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.