अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े के 10वें दिन महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स देकर किया गया जागरूक | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े के 10वें दिन महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स देकर किया गया जागरूक | New India Times

उल्लेखनीय है कि नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु दिनांक 25 नवम्बर से समस्त थाना क्षेत्र में जन संवाद व जन जागरूकता अभियान चलाकर जन सामान्य को जागरुक किया जा रहा है।

1- इसी क्रम में आज दिनांक 04/12/22 को थाना निशातपुरा के महिला हेल्प डेस्क प्रभारी निरीक्षक उर्मिला यादव उप निरीक्षक मोनिका व बाल कल्याण अधिकारी सुखबीर यादव महिला आरक्षक सुरभि शर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष में शुरू हुए पखवाडे के द्वितीय दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में स्थित विश्वकर्मा नगर में जीनियस हायर सेकेंडरी स्कूल साथिया वेलफेयर सोसाइटी में जाकर जागरूकता अभियान शुरू किया जहां पर 80 स्कूल की बालिकाएं 10 महिला स्टाफ व अन्य स्टाफ मौजूद थे तथा साथिया वेलफेयर सोसाइटी में डायरेक्टर स्मृति जी के साथ 50 कारीगर महिलाओं ने भाग लिया इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार करने करने के साथ कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को दिए जा रहे संरक्षण एवं विभिन्न प्लेटफार्म की जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम कानून की जानकारी भारतीय दंड विधान की जानकारी दी गई साथ ही हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया पंपलेट चस्पा किए गए।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े के 10वें दिन महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स देकर किया गया जागरूक | New India Times

2- इसी क्रम में थाना निशातपुरा क्षेत्र अंतर्गत सरदार पटेल स्कूल करोंद चौराहा के साथ जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई pamphlet को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने करने हेतु बताया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो सके एवं संकल्प फ्लेक्स पर महिलाओं एवं बच्चियों के हस्ताक्षर भी कराए गए साथ साथ ही विजिटर बुक में एंट्री की गई जिसमें urja desk प्रभारी निरीक्षक उर्मिला यादव बाल कल्याण अधिकारी सुखबीर यादव उपनिरीक्षक मोनिका गौर, महिला आरक्षक सुरभि शर्मा ममता अनीता उपस्थित रहे। 150 बालिकाएं 80 बालक 20 शिक्षक उपस्थित थे।

3- थाना शाहपुरा की उप निरीक्षक मोना जादौन एएसआई नर्मदा कुर्मी आरक्षक संतोष द्वारा बाबा नगर शाहपुरा जाकर जनसंवाद लिया गया एवं पंपलेट वितरित कर सभी हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी एवं विजिटर बुक में फीडबैक लिया जाकर सभी उपस्थित लोगों ने बैनर पर कैंपेन सपोर्ट हेतु हस्ताक्षर किए।

4- थाना रातीबङ क्षेत्र में केरवा डेम नीलबङ मे जनसंवाद लिया जिसमें महिला व बच्चो आमजन को विस्तृत समझाइश देकर हेल्पलाइन नम्बर्स 1090, 1098,100,10582,100,112 1930 की जानकारी दी गई, पम्पलेट वितरण किए व विजिटर बुक मे feedback लिया गया केरवा डेम पर 2-3 स्थान पर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनसंवाद लिया गया।

5- थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र आज दिनांक 4/12/22 को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष में महिला नाबालिक बच्चे बच्चियों पर हिंसा कानूनी अपराध है हिंसा ना सहे पुलिस से संपर्क करें भोपाल के हर थाने में ऊर्जा हेल्पडेस्क आपकी मदद के लिए उपलब्ध है संपर्क करें जिस संबंध में थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र वल्लभनगर क्रमांक 1 में अरेरा हिल्स थाना स्टाफ द्वारा ऊर्जा डेस्क प्रभारी द्वारा जनसंवाद का कार्यक्रम रखा गया जहां भारी संख्या में महिलाएं बच्चे बच्चियां उपस्थित हुई अपराध को कैसे रोके अपराध की सूचना कैसे दें हेल्पलाइन नंबर दिए गए कई सुझाव बताए गए अपराधों के संबंध में समझाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.