कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने गांव सोरेन में गेंदा बाबा के दर्शन करने के साथ ग्रामीण वासियों से किया जनसंपर्क | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने गांव सोरेन में गेंदा बाबा के दर्शन करने के साथ ग्रामीण वासियों से किया जनसंपर्क | New India Times

कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सोरेन में जाकर श्री गेंदा बाबा के दर्शन कर आशिर्वाद लिया एवं ग्रामीण वासियों से जनसंपर्क किया तो जाना की वहां की जनता आज भी लाइट जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। बड़ा दुख हुआ बड़ी पीड़ा हुई मन को कि कैसे लोग अपने बच्चों को शिक्षा के लिए बोलते होंगे कि बेटा पढ़ ले क्योंकि शाम होते ही अंधेरा छा जाता है इतनी बड़ी समस्या से जूझ रहे ग्रामवासी काफी वर्षों से कोई सुध लेने वाला नहीं जब उनका हालचाल जाना तो उनसे मिलकर लगा कि इनके लिए कुछ करना चाहिए। इस संबंध में शालिनी शर्मा ने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा। समस्त ग्राम वासियों ने एकजुट होकर कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा का स्वागत किया। ग्रामीण वासियों को आश्वासन दिया कि हम आपका पूरा सहयोग करेंगे। ग्रामीण वासियों ने कहा कि आने वाले समय में साफ स्वच्छ विधायक अपने क्षेत्र का होना चाहिए जो गरीब मजदूर जनता की आवाज को उठा सके और उनकी ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सके इस मौके पर बांके सिंह शिव सिंह प्रदीप शर्मा राहुल राव विकास गुर्जर रामवीर गुर्जर जनडेल सिंह गुर्जर राधे सुखबीर सतवीर सिंह भोला एवं सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.