ट्रेन नंबर 22537/22538 कुशी नगर एक्सप्रेस को नेपानगर में 2 माह के लिए मिला एक्सटेंशन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ट्रेन नंबर 22537/22538 कुशी नगर एक्सप्रेस को नेपानगर में 2 माह के लिए मिला एक्सटेंशन | New India Times

ट्रेन नंबर 22537 एवं 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस को नेपानगर में 2 माह के लिए एक्सटेंशन मिला है। इस ट्रेन का ठहराव नेपानगर में 31/10/2022 तक ही था। रेलवे नियमानुसार दिनांक 01/11/2022 से ठेहराव निरस्त था। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं उनके निज सचिव नरेंद्र शिंदे को देने पर उनके द्वारा मध्य रेल मुख्यालय के अधिकारियों से तत्काल चर्चा की गई एवं भुसावल मंडल एवं मध्य रेल मुख्यालय के संपर्क में रहकर 2 माह के लिए पुनः आदेश जारी करवाएं एवं साथ ही स्थाई आदेश जारी करने हेतु माननीय रेल मंत्री के नाम पत्र भी जारी कर दिया गया।नेपानगर के समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं नगर वासियों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं उनके निज सचिव नरेंद्र शिंदे का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article