कृष्णा फास्केम लिमिटेड के सहयोग से मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कृष्णा फास्केम लिमिटेड के सहयोग से मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मरम्मत व अन्य आवश्यक कार्यों का शुभारंभ किया गया। कृष्णा फास्केम लिमिटेड के सौजन्य से होने वाले विकास कार्यों से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कृष्णा फास्केम लिमिटेड के सहयोग से मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं | New India Times

कृष्णा फास्केम लिमिटेड कंपनी द्वारा सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में मरम्मत, शौचालय व पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली गई है। कृष्णा फास्केम लिमिटेड कंपनी की इस पहल से आम जनता में भी उत्साह देखने को मिला। आम जनता द्वारा इस विकास कार्य के लिए की जा रही पहल का स्वागत किया गया।

कृष्णा फास्केम लिमिटेड के सहयोग से मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं | New India Times

स्वस्थ नागरिक होने पर सशक्त समाज का निर्माण संभव : एसडीएम अवधति प्रधान

मेघनगर अनुविभागीय अधिकारी अवधति प्रधान ने कहा कि स्वस्थ नागरिक होने पर सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में एसडीएम अवधति प्रधान ने ग्रामीणों व नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक होने पर सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कृष्णा फास्केम लिमिटेड का यह विकास कार्य एक श्रेष्ठ पहल है। साथ ही उन्होंने सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना व्यक्त की।

उन्होंने ग्रामीणों व नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

जन-जन का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता : डॉ. विनोद नायक

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद नायक ने कहा कि जन-जन का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि समस्त लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रदायगी सुनिश्चित हो। साथ ही डॉ. विनोद नायक ने कृष्णा फास्केम लिमिटेड कंपनी के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया।

कृष्णा फास्केम लिमिटेड की ओर से उपस्थित मनहर जिनवाल ने अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में आवश्यक मरम्मत व अन्य विकास कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग करने का वचन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में तहसीलदार विजयकांत पांडे, खंड विस्तार प्रशिक्षक अभिषेक बिलवाल, खंड कार्यक्रम प्रबंधक अनिल बिलवाल, प्रदीप नायक, दीपक परमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु सहित ग्रामीणजन व नगरवासी मौजूद रहे। वहीं कृष्णा फास्केम लिमिटेड की ओर से हेमंत शर्मा, गिरिराज समदानी और दीपेश भट्ट उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.