बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री धरमिंदर सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में एवं सचिव/ जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ल के नेतृत्व में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल लोधीपुरा बुरहानपुर में आयोजित किया गया। उक्त जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए सचिव/ जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ल ने बच्चों को गुड टच बेड टच, संविधान में उल्लेखित मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों, नालसा, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सहायता शिविर एवं आगामी 12 नवंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत के बारे विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के जिला विधिक सहायता अधिकारी (DLO)श्री जयदेव माणिक, पैरा लीगल वालेंटियर राजेंद्र सलूजा, रजनी गट्टानी, विजया चौहान स्कूल के प्राचार्य श्री अर्जुन ओझा, उप प्राचार्य जैनब अब्बासी, शिक्षक करमजीत कौर चिमा, टीना करोनिया, शिव कुमार लोड के साथ छात्र उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article