अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
स्थानीय थाने पर मंगलवार को आगामी त्यौहार दशहरा को सकुशल मनाए जाने के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
तहसीलदार इटवा श्रीप्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक इटवा अनिल कुमार दूबे तथा अधिशासी अधिकारी नप इटवा शिव कुमार के साथ 29 सितम्बर 2026 को थाना स्थानीय के अधिकारी व कर्मचारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी, संभ्रांत आमजन तथा दुर्गा पूजा समिति, व्यापार मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में आगामी त्यौहार दशहरा को सकुशल व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी को उच्च अधिकारियों, शासन व मा. न्यायालय से प्राप्त गाइडलाइन के संबंध में बताया गया। सभी से त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यापारी ओम प्रकाश छापड़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, सभासद रहमतुल्लाह, मो. नफीस खान, दुर्गा पूजा समिति के रमेश चौहान, राम अनुज, हरिओम सोनी, दक्ष शुक्ला, गौरव जायसवाल, दीपक सोनी आदि मौजूद रहे।

