परिचित को लोन उठाकर दिलवाना पड़ा महंगा, प्रार्थी ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परिचित को लोन उठाकर दिलवाना पड़ा महंगा, प्रार्थी ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार | New India Times

अपने परिचित से लोन उठवाकर सारी राशि हड़प ली और बैंक कर्जदार को भुगतान के लिए परेशान कर रही है। पीड़ित ने अब पुलिस से गुहार लगाकर लोन की राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार चांदामेटा वार्ड 18 भंडारिया निवासी मनोज कुमार पिता हरिबीन सारेगिया ने चांदामेटा पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि उसके ही मोहल्ले में रहने वाले तौकिब ने छिंदवाड़ा के एक निजी बैंक से लोन उठवाया और लोन की राशि 60 हजार रुपये कर्जदार से यह कहकर ले लिया , कि लोन की अदायगी वह कर देगा लेकिन राशि मनोज के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कराने के बाद तौकिब ने एक भी किश्त का भुगतान नहीं किया। अब कर्ज दाता बैंक मनोज से कर्ज अदायगी के लिए कह रहा है। मनोज ने जब बैंक वालों को बताया कि कर्ज उसके नाम पर तौकिब ने लिया है तो बैंक वाले तौकिब के पास पहुंचे तो उसने ऐसे किसी मामले से साफ इन्कार कर दिया जिसको लेकर मनोज ने चांदामेटा थाने में लिखित शिकायत कर उसकी लोन की राशि तौकिब से वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मनोज ने शिकायत पत्र में बैंक के एक एजेंट अरबाज पर भी धोखा देकर लोन की राशि तौकिब के खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article