सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत तिरला में स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्द्धा का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत तिरला में स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्द्धा का किया गया आयोजन | New India Times

आज सोमवार 26 सितंबर 2022 को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत परियोजना तिरला पर स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्द्धा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार, भाजपा जिलामंत्री संजय मुकाती, परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना, पर्यवेक्षक श्रीमती रूपवंति डावर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए श्रीमती काली मुकाती, सपना परमार, ज्योती पाटीदार श्रीमती कांता परमार व आंगनवाड़ी सहायिकाएं श्रीमती अनुराधा परमार, संतोषी पटेल आदि उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ्य बालक एवं बालिका विषय का प्रोत्साहित करना 6 माह से 3 वर्ष एवं 3 से 6 वर्ष के स्वस्थ बालक-बालिका की पहचान करना एवं 0 से 5 वर्ष के बच्चों में वृद्धि निगरानी हेतु जन जागरुकता लाना व उपयुक्त आहार संबंधी व्यवहारों को प्रोत्साहित करना हैं। बच्चों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता आदि के आधार पर बच्चों की रैंकिंग कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन अतिथियों द्वारा प्रदाय किए गए।
अंत में अतिथियों का आभार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तिरला क्र.6 सपना परमार द्वारा व्यक्त किया गया।

By nit