आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

24 अगस्त 2022 को एक महिला ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लिखवाई की बृजेश पाठक (जाटव) पुत्र राघवेंद्र जाटव निवासी जलपुरी थाना अटेर जिला भिंड के साथ शादी से पहले फोन पर उसकी बात होती थी एक दिन मौका पाकर आरोपी ने महिला के साथ गलत काम किया और उसका विडियो बना लिया. शादी के बाद आरोपी ने उसका विडियो उसके पति को फेसबुक पर सेंड कर दिया और सभी सोशल साइट पर वायरल करने कि धमकी देकर रिश्तेदारों को भेजना शुरू कर दिया. महिला की रिपोर्ट पर आरोपी ब्रजेश पाठक (जाटव) के विरुद्ध थाना गोहद चोराहा पर अपराध क्रमांक 191/22 धारा 376, 354 (c), 450 भादावि 67, 67(A), 67(E) IT एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे व एसडीओपी श्री सौरभ कुमार द्वारा घटना दिनांक से ही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए जिनके पालना में गोहद चौराहा पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी लेकिन आरोपी अपने घर से फरार होकर हैदराबाद भाग गया था.
मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गोहद मैन रोड न्यायालय के सामने से गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर आरोपी का पुलिस रिमांड लिया गया और आरोपी ब्रजेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त विवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा हीरो डीलक्स गाड़ी जप्त की गई.
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गौहद चौराहा रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह धाकड़, सहायक उपनिरीक्षक बाबू सिंह जादौन, आरक्षक राम कुमार तोमर, आरक्षक भीमसेन मीना, आर मान सिंह सिकरवार, आर अमरदीप सिंह की मुख्य भूमिका रही।
