नगर परिषद थांदला में निर्वाचन हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नगर परिषद थांदला में निर्वाचन हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा नगर परिशद थांदला के निर्वाचन हेतु की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मुख्य रूप से ईवीएम मशीन के लिए बनाया गया स्ट्रॉग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केन्द की व्यवस्था का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिये।

मतदान केन्द्र के निरीक्षण में पेयजल की व्यवस्था, मतदाता को सुविधाजनक मतदान करने की व्यवस्था, मतदान केन्द्र के 100 मीटर तक किसी भी प्रकार के प्रचार सामग्री न लगी हो व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करेंगे। यहाँ पर आर्दश मतदान केन्द्र की व्यवस्था का भी अवलोकन किया एवं निर्वाचन करवाने हेतु आये पीठासिन अधिकारी एवं दल से चर्चा की।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग अधिकारी अनिल भाना, एसडीओ पीडब्ल्यू डी श्रीमती रेशम गामड, तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान, थाना प्रभारी थांदला, प्रभारी पीआरओं सुधीर कुशवाह आदि अधिकारी, कर्मचारीय उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article