महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को महामहिम राज्यपाल महोदया के 2 अक्टूबर 2022 को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसओपी के अनुसार समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें।

डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि चिकित्सा टीमों की तैनाती के साथ एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिये जायें।

लोक निर्माण विभाग, विद्युत सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा आदि को भी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को बनतारा स्थित वृद्धाश्रम में समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 त्रिभुवन, अजय कुमार एसपी सिटी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article