स्कूल बस/वेन चेकिंग अभियान के तहत भोपाल पुलिस द्वारा 762 बस व वेन की हुई चेकिंग, चेकिंग में 56 बस/वेन के खिलाफ की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्कूल बस/वेन चेकिंग अभियान के तहत भोपाल पुलिस द्वारा 762 बस व वेन की हुई चेकिंग, चेकिंग में 56 बस/वेन के खिलाफ की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

स्कूली बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगरीय पुलिस भोपाल के चारों जोन एवं यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बस/वेन चेकिंग अभियान के तहत आज दिनांक 15 सितम्बर 22 को कुल 762 बस व वेन चेक की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 56 बस/वेन के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई एवं 3 बस को जप्त कर न्यायायलीन कार्रवाई की जा रही है।

स्कूल बस/वेन चेकिंग अभियान के तहत भोपाल पुलिस द्वारा 762 बस व वेन की हुई चेकिंग, चेकिंग में 56 बस/वेन के खिलाफ की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

चेकिंग अभियान मे सभी थानों में 2-2 टीमें बनाई गई थी, जिसमें महिला आधिकारियों को भी सम्मिलित किया गया था। टीम द्वारा बसों में सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड किट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम इत्यादि चेक किये गये, साथ ही महिला अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के सम्बन्ध में बच्चों व बच्चियों से बातचीत की गई। यातायात पुलिस द्वारा भी सभी पॉइंट्स पर बस व वेन की चेकिंग की गई, इस दौरान ड्राइवर, कंडक्टर व केयर टेकर को जरूरी समझाईस देकर यातायात के नियमों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article