भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल की बस में हुई घटना के बाद प्रशासन हुआ सख़्त, एसडीएम, डीएसपी, शिक्षा विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों का दल स्कूलों की करेगा जांच | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल की बस में हुई घटना के बाद प्रशासन हुआ सख़्त, एसडीएम, डीएसपी, शिक्षा विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों का दल स्कूलों की करेगा जांच | New India Times

भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल की बस में हुई घटना के बाद कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने निजी विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने और शासन की गाइड लाइन का पालन करने के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के नेतृत्व में गठित दल अलग-अलग बिंदुओं पर सभी स्कूलों की जांच करेगा और अव्यवस्था मिलने पर कार्रवाई करेगा।

कलेक्टर श्री लवानिया ने सभी एसडीएम के नेतृत्व में उनके क्षेत्रों के स्कूलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आरटीओ और डीएसपी ट्रैफिक, बसों की फिटनेस के साथ गाइड लाइन का पालन करने के लिए जांच अभियान चलाएगा।

भोपाल के बिलाबॉन्ग स्कूल की बस में हुई घटना के बाद प्रशासन हुआ सख़्त, एसडीएम, डीएसपी, शिक्षा विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों का दल स्कूलों की करेगा जांच | New India Times

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि सभी निजी स्कूलों में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराया जाए और बच्चों और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभी स्कूल बसों में जिनमें बच्चियां आती जाती है उनमें महिला स्टाफ जरूरी है। इसके साथ ही रिकार्डिंग, कैमरे भी अनिवार्य है। उन्होंने लगातार सभी बसों की जांच के लिए अलग-अलग उड़न दस्ते बनाए जाने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर श्री लवानिया ने आरटीओ को सभी स्कूल बसों की फिटनेस और अन्य जांच करने के भी निर्देश दिए है। स्कूलों में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग टॉयलेट हो इसकी भी जांच कराई जाए। सभी जगह महिला स्टाफ तैनात रहे इसके लिए भी निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है इसमें लापरवाही होने पर प्रबंधन को भी जिम्मेदार माना जायेगा और उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article