यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सरमथुरा स्थित महाकाल मेले का आयोजन सरमथुरा नगर पालिका की ओर से चल रहा है जो पांच दिवसीय मेला है. सरमथुरा नगर पालिका की ओर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री शालिनी शर्मा धौलपुर को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का मौका मिला जिसमें शालिनी जी ने श्री श्याम बाबा के दर्शन कर एवं आरती कर प्रार्थना की. धौलपुर जिले में हमेशा शांति और सद्भावना बनी रहे जैसा कि हमारा धौलपुर गंगा जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है. इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन ने शालिनी शर्मा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में धौलपुर करौली सांसद प्रत्याशी संजय जाटव, एसडीएम मनीष कुमार, नगर पालिका EO दीपक गोयल, थाना प्रभारी आनंद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे. कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने कहा कि इस तरह के मेले के आयोजनों से उस क्षेत्र की संस्कृति जिंदा रहती है और कुछ लोगों को रोजगार उपलब्ध होता है, इस तरह के मेले लगने से क्षेत्र में खुशी का माहौल बनता है. श्री श्याम बाबा से प्रार्थना की कि हमारे धौलपुर जिले में हमेशा उनकी कृपा बनी रहे. कांग्रेस नेत्री शालनी शर्मा के साथ उनके कार्यकर्ता जैसे दीपक झा, राहुल कुमार, श्रवण कुलश्रेष्ठ, फैजान खान, गफ्फार खान, जावेद भाई, अशफाक भाई, दीपू शर्मा, राजू शर्मा, अनिल उपाध्याय, राजू मीणा, अशोक कुमार, शालू भाई, अनिल रावत जी, दीपू गुर्जर, राजेश गोस्वामी, अनिल कोहली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
