रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ झमाझम बारीश में भी देशभक्ती का जब्बा लिए तमाम शिक्षा के (मन्दिर) के नन्हें मुन्ने नोनिहाल (बच्चों) के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी हाथों में तिरंगा लहराते हुए नगर के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकाल कर दशहरा मैदान पहुंचे, यहां दशहरा मैदान पर नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष कमलेश मचार ने ध्वजारोहण किया. मेघनगर के दशहरा मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में नोनिहालों ने देश भक्ति के तरानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं तो उपस्थित जन प्रतिनिधि गणमान्य नागरिक दर्शकों ने उनकी प्रतिभा को देखकर दांतों तले उंगलियां दबाई लीं.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व मेघनगर नगर परिषद कार्यालय पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारत सिंह टांक ने ध्वजारोहण किया गया. बस स्टैंड के बगीचे गांधी प्रतिमा के पास नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भुपेश भानपुरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया. आज़ाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
झाबुआ चौराहा नयापुरा वार्ड नंबर 08 में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज़िला महामंत्री भुपेश भानपुरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
पार्षद अजय डामोर के साथ सेंकड़ों वार्डवासी सुरेन्द्र राणा, सचिन पंचाल, पत्रकार रहीम शेरानी, अबरार खान, अशपाक शेरानी, शादीक पठान, मासुक अली, मुबारीक मनिहार, अरफान शेरानी, तोशीफ शेरानी, आदी उपस्थित थे.

जामीया सादत उल उलुम मदरसा पर मौलाना नसीर साहब ने ध्वजारोहण किया गया.
झाबुआ रोड़ पड़वाल होस्पिटल पर दवाखाने के संचालक नवलसिंह नायक सहाब, द्वारा ध्वजारोहण किया गया, रामदल अखाड़े पर समाजसेवी बलवंत सिंह नायक सहाब द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चन्द्र जैन पप्पू भय्या के कार्यालय पर सुरेश चंद्र जैन पप्पू भय्या के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लाक मेडिकल आफिसर विनोद नायक द्वारा ध्वजारोहण किया, गया, रोटरी क्लब फिजियोथेरेपी सेन्टर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष हितेश खतेडिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
मेघनगर में इसी तरहा नगर की अन्य संस्थां आबकारी विभाग कार्यालय, अन्नपूर्णा भण्डार, पत्रकार संघ कार्यालय, पुलिस थाना प्रांगण, महीला सशक्ति केन्द्र, जनपद कार्यालय, आदी जगहाओ पर ध्वजारोहण किया गया, स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास धुमधाम से मनाई गईगई.
