कच्चे रास्तों पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विकासखंड के ग्राम पंचायत बजरखा के ग्राम बेलहा में खड़ंजा और नाली न होने के कारण ग्रामीणों को जलभराव और कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव मुख्य मार्ग से करीब दो किलोमीटर दूर है, लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। गांव के अंदर भी अधिकांश रास्ते कच्चे और कीचड़युक्त हैं तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में करीब 40 परिवारों के 400 से अधिक लोग रहते हैं। पूर्व में कुछ हिस्सों में खड़ंजा लगाया गया था, लेकिन वर्तमान में वह पूरी तरह खराब हो चुका है। अधिकांश रास्तों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बरसात के दिनों में गांव में जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को होती है। गांव से मुख्य मार्ग तक सही रास्ता न होने के कारण बारिश के समय स्कूली बच्चों और मरीजों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने गांव में पक्की सड़क, खड़ंजा और जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.