इटवा तहसील के कमसार गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई पैदल तिरंगा रैली | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

इटवा तहसील के कमसार गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई पैदल तिरंगा रैली | New India Times

सिद्धार्थनगर जिला के इटवा तहसील के ग्राम कमसार में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आई टी सेल संयोजक शिवा विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान लक्ष्मी नरायन त्रिपाठी, शिवकुमार त्रिपाठी के अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान ग्रामवासी हाथों में तिरंगा झंडा लिए शामिल रहे। ग्रामवासी  वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरुक भी किया गया। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश में हर घर तिरंगा झंडा लगाए जाने का अभियान चल रहा है। इस दौरान जगह-जगह रुक कर नगर पंचायत कर्मियों ने लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान भी किया। ईओ ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। देश को आजाद कराने में हमारे तमाम महापुरुषों, पूर्वजों ने काफी संघर्ष किया है एवं अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया है जिसमें अनगिनत लोग शहीद हुए हैं। अमर बलिदानियों को नमन करें. तिरंगा यात्रा में ग्राम कमसार के सभी सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.