भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 न्यू कबाड़ खाना स्थित संजीवनी क्लिनिक पर नहीं फहराया गया तिरंगा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 न्यू कबाड़ खाना स्थित संजीवनी क्लिनिक पर नहीं फहराया गया तिरंगा | New India Times

देशभऱ में सोमवार 15 अगस्त को 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जगह-जगह पर झंड़ा फहरा कर रैलियां निकाली गई व मिठाईयां बांटी गईं। चारों ओर देश की आजादी का जश्न का माहौल था। राजधानी भोपाल में रात से ही बारिश का दौर जारी है। सुबह से तेज और रिमझिम बारिश हो रही है, लेकिन इससे आजादी का जश्न फीका नहीं हुआ है।
एक तरफ लोग जश्न को लेकर काफ़ी उत्साहित थे तो वहीं दूसरी ओर ध्वजा रोहण को लेकर भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 न्यू कबाड़ खाना स्थित संजीवनी क्लिनिक में बड़ी ही लापरवाही देखने को मिली। इस क्लिनिक में ना तो झंडा वंदन किया गया और न ही क्लिनिक पर झंडा लगाया बल्कि वहां ताला लटकता हुआ मिला.
अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.