जुलूस में लहराया तिरंगा, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मोहर्रम | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

जुलूस में लहराया तिरंगा, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मोहर्रम | New India Times

खीरों कस्बे में मंगलवार को मोहर्रम पर्व शांति व सद्भाव के बीच मनाया गया। खीरों, हरिपुर मिरदहा, रनापुर, पुराना खीरों में मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इमाम हुसैन के शहादत दिवस के रुप में शांति व सद्भाव के माहौल के बीच मुहर्रम मनाया गया। इस अवसर पर ताजिया जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान धार्मिक झंडों के साथ-साथ हमारे देश का तिरंगा भी लहराता नजर आया और हमारे देश की एकता और अखंडता नजर आई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खीरों चौराहा प्रांगण से मातम जुलूस निकाला जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस में लहराया तिरंगा, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मोहर्रम | New India Times

वहीं पुराना खीरों, आमिटोला, फतेपुर मोहल्ला, पुरानी बाजार, नई बाजार मोहल्ला आदि जगहों से अखाड़ा व ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम के मौके पर जुलूस लेकर खीरों स्थित कर्बला में पहुंचे। वहीं कर्बला पहुंच या अली, या हुसैन के नारों के साथ अली हुसैन की शहादत की याद को ताजा किया। सुरक्षा को लेकर खीरों थाना प्रभारी देवेंद्र अवस्थी सहित उपनिरीक्षक दीलिप शर्मा,उपनिरीक्षक अजय मलिक पर्याप्त पुलिस बल तैनात थे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मोहर्रम पर्व के जुलूस के शांतिपूर्वक संचालन में सराहनीय भूमिका अदा की इस अवसर पर इमाम बॉक्स, दिलशाद, अकबर, नौशाद, आजाद, नफीस, नाजिम अली, सलमान, रिजवान, जुबेर, जुनैद, माशूक टेलर, समरान, डब्बू, नौशाद, मुमताज, अतीक, सीबू, मुशीर, अलीम, रहमत, रिजवान, फैजान, बबलू, इमरान, जुबेर, जुनेद, मोनू व काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.