इरशाद आलम, परासिया/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर (एडीएम), एसडीएम सहित सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री नारायण ने निर्देश दिए कि नामांतरण (म्यूटेशन), बंटवारा (पार्टिशन), सीमांकन (डिमार्केशन) सहित राजस्व विभाग के सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि इन मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय और राहत मिल सके। यह बैठक राजस्व कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निपटारे और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

