एंड्योरेंस नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में छिंदवाड़ा की बेटी विधि रघुवंशी ने जीता कांस्य पदक | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

धरम टेकड़ी निवासी वीरेंद्र रघुवंशी की बेटी विधि रघुवंशी, जो कि केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा की कक्षा 7वीं ‘ए’ की छात्रा हैं, ने एंड्योरेंस नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप 2025-26 (पुणे, महाराष्ट्र) में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया है।

विधि ने 15 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच हुई प्रतियोगिता में भाग लिया और 5 मिनट, 2 मिनट तथा 20 सेकंड की रेस में कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

विधि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच सचिन कोमजवार को दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.