समस्या समाधान परिवार द्वारा की गई गरीब की मदद, भविष्य में क्षेत्र में कभी कोई भूखा ना रहे: रजनीश गुप्ता | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

समस्या समाधान परिवार द्वारा की गई गरीब की मदद, भविष्य में क्षेत्र में कभी कोई भूखा ना रहे: रजनीश गुप्ता | New India Times

समस्या समाधान परिवार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक बार पुनः नगर के एक गरीब भूख से परेशान परिवार की मदद की गई।
सोसाइटी प्रबंधक रजनीश गुप्ता बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व लखीमपुर रोड नई बाईपास पर झबरे के निकट निवासी पप्पू ड्राइवर की पत्नी हमारे पास रोते हुए आईं और मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि 2019 से उनके पति पैरालाइसिस के अटैक की वजह से पिछले 3 वर्षों से चलने को लाचार हैं, उसके दो बेटे और एक बेटी के साथ बड़ा बेटा (18 वर्ष) किराए का ऑटो चला कर और कभी कभी लेबरी करके परिवार के लिए रोटी की व्यवस्था करता रहा है, मौजूदा समय में सावन मेले के दृष्टिकोण से समस्त किराए के ऑटो पहले से बुक हो गए इसकी वजह से ऑटो किराए पर नहीं मिल सका और लिवरी का भी पक्का नहीं था कि वह रोज मिल ही जाती है, इन समस्याओं के चलते परिवार के इतने बुरे दिन आ गए थे कि 3 दिन से छोटा बेटा बीमार था उसकी दवाई नहीं आ सकी थी और 2 दिन से घर में किसी भी तरह का कोई खाना नहीं बना था। वह जगह-जगह मदद की गुहार लगा रही थी कुछ लोगों के द्वारा समस्या समाधान परिवार के बारे में इनको बताया गया जिसके पश्चात यह हमसे मिली। संगठन के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर घर की परिस्थितियों को देखा और संस्था के द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजना के तहत तत्काल अगले 6 महीने के लिए ₹1000 मासिक पेंशन की घोषणा करते हुए प्रथम किश्त की उपलब्धता तत्काल कराई गई। जिसके पश्चात सोशल मीडिया फेसबुक ग्रुप गोला की समस्या और समाधान परिवार पर फेसबुक लाइव के माध्यम से इस परिवार के लिए सहयोग की अपील की गई जिसके पश्चात संगठन के कई साथियों ने मिलकर इस परिवार के लिए ₹6000 का सहयोग भेजा जो कि आज इस परिवार को पहुंचा दिया गया है। संगठन के सहयोगी दिलशाद खान के द्वारा उपजिलाधिकारी से भी निवेदन किया जिनसे इनको 10 किलो चावल व पांच किलो गेहूं की व्यवस्था करवाई गई, भविष्य में भी शासन प्रशासन के द्वारा इस परिवार की जो भी संभव मदद कराई जा सकती है वह अवश्य कराई जाएगी। संगठन प्रबंधक रजनीश गुप्ता कहते हैं कि हमारे क्षेत्र में अगर कभी भी किसी को ऐसा कोई परिवार दिखाई दे जोकि पेट भरने के लिए खाने का इंतजाम ना कर पा रहा हो ऐसे परिवारों की सूचना तत्काल समस्या समाधान परिवार तक पहुंचाने में क्षेत्र के समस्त जनमानस अवश्य सहयोग करें, ऐसे समस्त परिवारों की तत्काल मदद परिस्थितियों को देखते हुए अवश्य की जाएगी। हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने क्षेत्र में निकल कर इस तरह के परिवारों को चिन्हित कर यथासंभव हर मदद अवश्य करना चाहिए। अगर हम लोग किसी भी प्रकार का कोई भी टैक्स दे रहे हैं तो इसीलिए कि हमारे क्षेत्र में कोई भी परेशान और भूखा ना रहे। समय पर पप्पू ड्राइवर का पैरालाइसिस का इलाज चालू हो जाता तो आज इस परिवार को भुखमरी का शिकार ना बनना पड़ता और ना ही दूसरों के आगे हाथ फैलाने पड़ते, ऐसे परिवारों की मदद हेतु ही संगठन के द्वारा भविष्य में क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा हेतु एक अस्पताल का निर्माण कराने की योजना संकल्पित है।
इस मौके पर कृषांग गुप्ता, समीर अंसारी, जुनैद अहमद इराकी, राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.