प्रति पंढरपुर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, पूर्व मंत्री महाजन तथा गरुड़ दंपति ने की भगवान त्रिविक्रम की पूजा | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

प्रति पंढरपुर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, पूर्व मंत्री महाजन तथा गरुड़ दंपति ने की भगवान त्रिविक्रम की पूजा | New India Times

आषाढ़ी एकादशी के पर्व पर उत्तर महाराष्ट्र के शेंदुर्नी में प्रति पंढरपुर से परिचित भगवान त्रिविक्रम महाराज के दर्शन के लिए मराठवाड़ा विदर्भ समेत जिले के हजारों श्रद्धालुओं ने तांता लगाया. क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री गिरीश महाजन उनकी पत्नी साधना महाजन और NCP के नेता संजय गरुड़ उनकी पत्नी सरोजनी गरुड़ इन दंपतियों ने भगवान की पूजा की. महाराष्ट्र की संत परंपरा में पंढरपुर स्थित श्री विठ्ठल रुखमाई को परम् आराध्य माना जाता है. श्री विठ्ठल रुखमाई के दर्शन के लिए सूबे के गांव कस्बों और शहरों से रामकृष्ण हरी के नारों का जयकारा करते हुए हजारों पालखिया पंढरपुर की ओर निकलती हैं. आषाढ़ी एकादशी के दिन लाखों वारकरी तथा श्री विठ्ठल भक्त, भगवान की विशेष पूजा के महान समारोह में शामिल होते हैं. सरकार की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सपत्नी के विठ्ठल भगवान की पूजा अर्चना की.

स्कूलों ने निकाली वृक्ष दिंडीया

प्रति पंढरपुर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, पूर्व मंत्री महाजन तथा गरुड़ दंपति ने की भगवान त्रिविक्रम की पूजा | New India Times

आषाढ़ी एकादशी के मौके पर जामनेर, शेंदुर्नी, पहुर, फ़त्तेपुर, नेरी समेत क्षेत्र के तमाम सरकारी तथा निजी शिक्षा संस्थानों की ओर से भगवान श्री विठ्ठल की पालखियों का आयोजन किया गया जिसमें वृक्ष दिंडीया महत्वपूर्ण रही. इन दिंडि के माध्यम से बच्चो ने पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन का संदेश दिया. औरंगाबाद के गांधेली स्थित निवासी मतिमंद विद्यालय में संस्था अध्यक्ष सखाराम पोल की उपस्थिति में वृक्ष दिंडी निकली गई. सामाजिक न्याय विभाग के उपायुक्त जलील शेख ने वृक्ष दिंडी का पूजन किया. जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवराज केंद्रे, भाग्यश्री चव्हाण, दिलीप पोल ने पौधरोपण किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article