कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी पीड़ित को 47,526 रुपये वापस दिलाए, साइबर हेल्प डेस्क की सराहनीय कार्रवाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में शिकायतकर्ता अभिषेक गुप्ता को 47,526 रुपये की पूरी धनराशि वापस दिलाई है।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक पवन कुमार और आरक्षी रवि शंकर (नोडल साइबर हेल्प डेस्क) के प्रयास से 100 प्रतिशत धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक गुप्ता, निवासी हुण्डालखेल, ने साइबर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के HDFC क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर पैसे ट्रांसफर कर लिए गए थे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई।

उन्होंने जनता से अपील की कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक और सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

By nit