बुरहानपुर में m-Passport Police App पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में दिनांक 08 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष, बुरहानपुर में m-Passport Police App थाना मॉड्यूल अंतर्गत दक्षता, एकरूपता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिले के सभी थानों में पासपोर्ट सत्यापन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान ऐप के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया, दस्तावेज़ जांच, फील्ड वेरिफिकेशन, रिपोर्ट अपलोडिंग एवं समयबद्ध निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने निर्देश दिए कि पासपोर्ट सत्यापन कार्य को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीक के अधिकतम उपयोग से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम नागरिकों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलेगी।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान लाइव डेमो के माध्यम से ऐप के विभिन्न तकनीकी फीचर्स का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे कर्मचारियों को प्रक्रिया समझने में सुविधा हुई। इस अवसर पर जिला विशेष शाखा सहित समस्त थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article