पेंशन कार्यालय बंद करने के विरोध में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई बुरहानपुर के तत्वावधान में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, भोपाल एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर बुरहानपुर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

यह ज्ञापन प्रदेशव्यापी अभियान के तहत मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देशानुसार दिया गया। एसोसिएशन ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन 1 अप्रैल 2026 से जिला स्तर पर कार्यरत पेंशन कार्यालय बंद करने की योजना बना रहा है।

इसके परिणामस्वरूप सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को पेंशन संबंधी प्रकरणों के लिए भोपाल जाना पड़ेगा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों (पेंशनरों) को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

यदि कुछ माह तक पेंशन और अन्य स्वत्व प्राप्त नहीं होते हैं, तो उन्हें आर्थिक संकट और परिवार के भरण-पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से शासन से निवेदन किया गया कि जिला स्तरीय एवं संभागीय स्तरीय पेंशन कार्यालय पूर्ववत यथावत रखे जाएं।

ज्ञापन देते समय प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर के सभी सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन प्रकाश मराठे, उपाध्यक्ष प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया।

यह जानकारी प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष अता उल्लाह खान द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article