रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर मे ईदुल अजहा की नमाज़ सुबहा 7:30 बजे जनाब हाफीज रिजवान सहाब ने मस्जिदे नुरे मोहम्मदी नयापुरा में अदा करवाई. वहीं सुबहा 7:45 बजे जनाब मौलाना मेहबूब साहब ने मस्जिदें ए अबरार में ईदुल अजहा की विशेष नमाज़ अदा करवाई.
मौलाना मेहबूब सहाब और हाफ़िज़ रिजवान सहाब ने
नमाज़ के बाद खैर व बरकतों वाली बारीश के साथ देश में अमन शांति भाईचारा कायम रहे इसके लिए दुआएं मांगी!
एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी गई
ईदुल अजहा की नमाज अदा करने के बाद कुर्बानीयो का दौर शुरू हुआ! फिर चला दावतों का दौर. अपने रिश्तेदारों, परिजनों, दोस्त एहबाबों के साथ मिलकर ईदुल अजहा का त्योहार हर्ष उल्लास और भाई चारे के साथ मिलकर कर मनाया गया!
