SIR आपत्तियों को लेकर बुरहानपुर में ज्ञापन व आमसभा, विधायक आरिफ मसूद 10 फरवरी को करेंगे दौरा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद 10 फरवरी 2026, मंगलवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस बुरहानपुर के आह्वान पर एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर आ रहे हैं।

यह जानकारी अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेता डॉ. फरीद क़ाज़ी ने दी। उन्होंने बताया कि SIR में फर्जी आपत्तियों के जरिए मतदाताओं के नाम काटने की कथित साजिश के विरोध में शाम 4:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर बुरहानपुर को महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पार्षद, पूर्व पार्षद, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद रात्रि 8:00 बजे मंडी चौराहा, इकबाल चौक पर एक विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसे विधायक आरिफ मसूद सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे।

डॉ. फरीद क़ाज़ी की अपील

डॉ. फरीद क़ाज़ी ने अपील की है कि जिन मतदाताओं पर कथित रूप से फर्जी तरीके से आपत्तियाँ लगाई गई हैं, वे दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बताया गया कि इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी भी ज्ञापन दे चुके हैं और फर्जी आपत्ति करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु शिकायत दी है। वहीं, एमआईएम पार्टी ने भी ज्ञापन देने के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और तीन दिन बाद बुरहानपुर बंद की चेतावनी दी है।

यह भी माना जा रहा है कि विधायक आरिफ मसूद के बुरहानपुर आगमन से SIR का मामला गंभीर रूप ले सकता है। दौरे के बाद वे डॉ. फरीद क़ाज़ी के आग्रह पर इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठा सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article