मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, बनाई जाएगी गांव की सरकार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, बनाई जाएगी गांव की सरकार | New India Times

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए लोगों ने सबसे पहले मतदान किया। जुन्नारदेव विकास खंड में 263 मतदान केंद्रों पर भीड़ लगी रही वहीं कुछ मतदान केंद्र में वोटिंग प्रक्रिया धीमी गति से चलने से लोगों की कतार लगी। ग्राम पंचायत केवलारी और पालाचौरई में पछत्तर वर्षीय दिव्यांग महिला और 82 वर्ष की वृद्ध महिला ने सारे कामकाज छोड़कर मताधिकार का प्रयोग किया। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 में शांतिपूर्ण मतदान सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें मतदान केंद्र मोरकुंड में 75 वर्षीय दिव्यांग महिला सुखवती सरेयाम ने एवं पालाचौरई की सारजी बाई पवार 82 वर्ष ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दातलावादी मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की लंबी कतारें लगी यहां मतदान कर्मियों के लिए पेयजल नाश्ता की व्यवस्था नहीं कि गई। मौके पर सचिव और बीएलओ के उपस्थित नहीं रहने के चलते पीठासीन अधिकारी और कर्मचारियों को असुविधा उत्पन्न हुई। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी रेखा देशमुख को अवगत कराया गया।

निर्वाचन आयोग के निर्देश की उड़ रही हैं धज्जियां

मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, बनाई जाएगी गांव की सरकार | New India Times

जब संवाददाताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत घुट्टी केवलारी, पालाचौरई, नजरपुर, जमकुंडा, दातलावादी, कोल्हिया, डुंगरिया, पनारा, खापा स्वामी मतदान केंद्रों में निरीक्षण किया गया तो कई मतदान केंद्र के भीतर निर्धारित संख्या से अधिक बूथ एजेंट बैठे हुए नजर आए जो निर्वाचन आयोग की धज्जियां उड़ाते मतदान केंद्रों पर जमे रहे. वहीं सवाल उठता है कि निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वह प्रत्येक मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं लेकिन उसके बाद भी लापरवाहियां खुलकर सामने आ रही है और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article