मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलावरकला के स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उप तहसीलदार पूर्णिमा खंडात को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उल्लेख है कि नवनिर्मित डैम के बहने से ग्रामीणों को क्षति होने एवं डैम के निर्माण किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है. झरिया घाट में नाला को रोककर डैम का निर्माण कराया गया है जो पहली बारिश में पानी में टूट गया. डैम फूटने से नीचे और निवासरत ग्राम वासियों के घर और जमीन से पानी होकर जाने से उन्हें अत्यधिक क्षति हुई है. डैम में घटिया निर्माण कार्य किया गया है.

ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए उक्त निर्माण कार्य नहीं किया गया है बल्कि वह ट्रेन से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. आगे बारिश के चलते भविष्य में बांध डैम के टूटने की संभावना है ऐसी स्थिति में उक्त डैम की वर्तमान में कराई जा रही मरम्मत कार्य को रोका जाए और नाला को नाले ही रहने दिया जाए, खेत में मिट्टी आकर जमा हो गई है. कुछ कृषक के खेत की मिट्टी बह कर गड्ढे हो गए हैं तथा खेत में बने पूरे देश की मिट्टी आकर पुर गई है घटिया निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है. जिसमें कैलाश शरीफ पाल कायदा अतुल मुकेश प्रियंका सरिता रीना गीता सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।
