ज्ञान ज्योति स्कूल में श्रीचन्द शर्मा के समर्थन में जुटे शिक्षक और विद्यालय प्रबंधक | New India Times

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

ज्ञान ज्योति स्कूल में श्रीचन्द शर्मा के समर्थन में जुटे शिक्षक और विद्यालय प्रबंधक | New India Times

आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बागपत जनपद में राजनीतिक एवं शैक्षिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन, बागपत की ओर से ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घिटोरा में मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी एवं एमएलसी श्रीचन्द शर्मा के समर्थन में भव्य स्वागत एवं समर्थन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के अनेक विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर श्रीचन्द शर्मा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम के आयोजक ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामकुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य मुकेश सिंघल रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अतिथियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें प्रतीक चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में श्रीचन्द शर्मा के साथ खड़े रहने और उन्हें समर्थन देने का भरोसा जताया।

समारोह में एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन, बागपत की ओर से मिले समर्थन एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा उनके पक्ष में व्यक्त किया गया समर्थन और स्नेह उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने सभी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में बागपत विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, एसोसिएशन अध्यक्ष परमेंद्र, प्रोफेसर एसोसिएशन के सचिव प्रमोद चौधरी, संरक्षक दिनेश गुप्ता, राजीव शर्मा, सतीश कौशिक, वीरेंद्र यादव, यशवीर नागर, प्रवीण बैसोया, वेद सिंह प्रधान, महक सिंह हुड्डा, सुधीर, मुकेश कुमार, अनिल शर्मा और कर्मवीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन ब्रिजेश शर्मा ने किया।
इसके अलावा जॉनी शर्मा, मोहन, राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पुरुषोत्तम पवार, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रमुख, शिव कुमार त्यागी, राजकुमार चौधरी, जगत सिंह भाटी, निर्मल शर्मा, महेंद्र पवार और कुलदीप पंवार सहित पार्टी पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक रामकुमार शर्मा ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सचिन शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, मनवीर, नवीन चौधरी, आदित्य शर्मा, धर्मेन्द्र, अभिनव, रिंकू, हर्ष, नवीन, ध्रुव, प्रवीन, प्रतिभा, विभा, रिंकी, अंजलि, काजल, कनक, निधि, मौसम, हर्षिता, शैली, राखी, कुशमी, सीमा शर्मा, मेघा सिंघल, पायल, सारिका, बलीचन्द, पप्पी प्रधान एवं राजीव को धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.