मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा योग प्रक्षिशण कार्यक्रम का आयोजन
स्वामी शुकदेवानन्द महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में योग सप्ताह के अन्तर्गत शिक्षक शिक्षा विभाग तथा डी०एल०एड० विभाग द्वारा संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. योग के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नलकूप विभाग में कार्यरत श्री गौरव वर्मा की पुत्री आकृति वर्मा ने बी०एड०, एम०एड० तथा डी०एल०एड० के विद्यार्थियों को योग, ध्यान तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया| महाविद्यालय के खेल प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया.
शिक्षक शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० विनीत श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि हमें विभिन्न दैनिक क्रिया कलापों को करने के लिए शारीरिक क्षमता की आवश्यकता होती है, जिसके लिए शरीर का स्वस्थ होना आवश्यक है परन्तु एक शिक्षक के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का होना भी बहुत ज़रूरी है.
कार्यक्रम के इस क्रम में शिक्षक शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० शैलजा मिश्रा ने सभी को नियमित योग व प्राणायाम करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि नियमित योग व प्राणायाम द्वारा हमारा शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और हमारे अन्दर एक नई शक्ति व स्फूर्ति का संचार होता है जिससे हम विभिन्न रोगों तथा आलस्य आदि से दूर रहते हैं. योग प्रशिक्षण के इस आयोजन में शिक्षक शिक्षा विभाग से राहुल कुमार, संजय कुमार, ब्रज निवास, अखिलेश तिवारी, राजीव यादव, अमित गुप्ता, रोहित सिंह, सौरभ मिश्रा, राम औतार, सुश्री नेहा कुमारी तथा डी०एल०एड० विभाग से डॉ० मनोज मिश्रा, गौरव शर्मा, श्रीमती अमिता रस्तोगी, श्रीमती शिवानी भारद्वाज, श्रीमती नीरज गुप्ता, शैलेन्द्र द्विवेदी, अभिषेक बाजपेई, सर्वोत्तम शर्मा, श्रीमती रचना रस्तोगी, श्रीमती प्रतिभा द्विवेदी तथा मुकेश कुमार, अनूप कुमार, आकाश आदि का विशेष सहयोग रहा.
